Search

 
 
 

जमशेदपुर: कैशबैक राशि दिलाने के नाम पर उड़ाये 75 हजार

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : साइबर बदमाश रोज-रोज ठगी के नये हथकंडे अपना रहे हैं. शहर के लोग जबतक साइबर बदमाशों को समझ पाते हैं उसके पहले ही वे उसके शिकार हो जाते हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला बारीडीह थाना क्षेत्र के बागुनहातु  सी ब्लॉक क्रॉस रोड नंबर 8 से सामने आया है. परमेश्वर साहु की मोबाइल पर साइबर बदमाशों ने पे-फोन का कर्मचारी बनकर फोन किया और कहा कि कैशबैक पाने के लिये लिंक पर क्लिक करना होगा. उसके बाद खाते में राशि आ जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-from-haryana-for-sending-obscene-videos-to-women/">जमशेदपुर:

महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजने वाला हरियाणा से गिरफ्तार

बेटे को पकड़ा दिया था मोबाइल

परमेश्वर साहु ने घटना के दिन 16 जुलाई को अपना बेटा को मोबाइल फोन पकड़ा दिया था और कहा कि जैसा बोलेगा वैसा ही करते जाना. इसके बाद उसे पे ऑपशन पर क्लिक करने के लिये कहा गया. चार बार भेजे गये लिंक पर क्लिक किया. इसके बाद बारी-बारी से चार बार करके 75 हजार रुपये की निकासी एसबीआइ खाते से हो गयी.

बागुनहातु के व्यक्ति पर आशंका की जाहिर

साइबर थाने में मामला दर्ज कराते हुये परमेश्वर साहु ने बागुनहातु तिलकानगर के रहने वाले संतोष पर अपनी आशंका जाहिर की है. उनका कहना है कि उससे पूछताछ करने पर शायद मामला का खुलासा हो सकेगा. वहीं साइबर पुलिस ने पूरे मामले में जांच का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-one-in-telco-theft-goods-recovered/">जमशेदपुर:

टेल्को चोरी में पुलिस ने एक को दबोचा, सामान बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही