Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक

Jamshedpur (Ashok Kumar) : पिछले एक सप्ताह से कोहरा घना होने के कारण इस प्रभाव का रेल मार्ग पर व्यापक रूप से पड़ रहा है. इसके कारण से लंबी रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही है. ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है. खासकर मुंबई, दिल्ली, चेन्नई रूट की ट्रेनों पर इसका प्रभाव रोजाना देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-5-lakh-stolen-from-house-without-breaking-lock-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में बिना ताला टूटे हो गयी 5 लाख की चोरी

कम स्पीड पर चल रही है ट्रेनें

कोहरे के कारण रेलवे की ओर से साफ आदेश दिया गया है कि ऐसी घड़ी में ट्रेनों को निर्धारित गति से कम स्पीड पर चलाया जाये. कोहरे के कारण कई यात्री ट्रेनों को जगह-जगह पर रोककर रखा जा रहा है. कोहरे के कारण ट्रेन चालकों को भी चलाने में परेशानी होती है. ट्रेन चालक, असिस्टेंट ट्रेन चालक और गार्ड के पास विभागीय वॉकी-टॉकी होने का कारण उन्हें आने वाले स्टेशनों के बारे में समय पर जानकारी मिल जाती है.

इन ट्रेनों पर पड़ रहा है प्रभाव

कोहरे का प्रभाव मुख्य रूप से मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा कुरला एक्सप्रेस, दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, चेन्नई से आने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस, नयी दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस के अलावा अन्य कई ट्रेनों पर पड़ रहा है. कोहरे ने कुल मिलाकर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-can-reveal-the-theft-of-2-10-crores-from-modis-house/">जमशेदपुर

: मोदी के घर से 2.10 करोड़ की चोरी का खुलासा कर सकती है पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही