Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 25 को हुरलूंग में लोक गायिका कुकूमुनी महतो प्रस्तूत करेंगी झूमर गीत

Jamshedpur (Sunil Pandey) : आदिवासी मुलवासी सांस्कृतिक एकता मंच की ओर से 25 मार्च को गरुड़बासा, हुरलूंग में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध झूमर गायिका कुकूमुनि महतो झूमर गीत प्रस्तूत करेंगी. उक्त जानकारी मंच के चेयरमैन कृष्णा लोहार ने दी. उन्होंने बताया कि 25 मार्च की सुबह 10 बजे देशावली पूजा होगी. उसके बाद शाम 6 बजे से हो, मुंडा, संथाली, लोहार-कमार, उरांव, भूमिज समाज का संस्कृति कार्यक्रम होगा. जबकि संध्या 7:00 बजे से बंगाल की सुप्रसिद्ध झूमर गायिका कुकूमुनी महतो द्वारा झूमर गीत प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/presentation-of-solo-and-group-songs-on-the-eve-of-sarhul/">सरहुल

की पूर्व संध्या पर एकल और सामूहिक गीतों की प्रस्तुति

कार्यक्रम में ये होंगे अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की मंत्री जोबा मांझी, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, संजीव सरदार, राजेश कच्छप, कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, झामुमो के वरिष्ठ नेता गुरुचरण किस्कू अजीत तिर्की, दीपक रंजीत, मानाम बिंधनी, रायमुल बंडरा आदि उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-if-there-is-no-rain-water-harvesting-in-a-house-built-in-3000-square-feet-holding-tax-will-be-one-and-a-half-times-more/">आदित्यपुर

: 3 हजार वर्गफीट में बने मकान में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं तो डेढ़ गुणा ज्यादा लगेगा होल्डिंग टैक्स  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही