Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परंपरा निभाई पर नहीं किया शिकार : दलमा राजा

Jamshedpur (Rohit kumar) : सोमवार को दलमा बुरु सेंदरा विश्राम स्थल में लो बिर दरबार आखड़ा का आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद बिचार आखड़ा दलमा राजा ने बताया कि हजारों की संख्या में सेंदरावीर दलमा पर शिकार करने से आए थे और कहीं भी किसी तरह की अनहोनी घटना नहीं हुई. सभी शिकारी सेंदरावीर देवी देवताओं की कृपा से सकुशल अपना घर को लौट आए है. मौके पर उपस्थित तोरोप पारगाना बाबा दसमत हांसदा ने कहा कि सेंदरा हमारा परंपरा है, पर्व है, त्यौहार है. सेंदरा में आने वाले सदस्य सिर्फ जानवरों का शिकार नहीं करते हैं बल्कि यहां आकर अपना परंपरा का निर्वाह करते हुए जंगल के पेड़ पौधों से फल फूल विभिन्न तरह के औषधि का संग्रह करते हैं और यहां आकर अपने कुलदेवता पहाड़ के देवताओं से रूबरू होते हैं. पहाड़ के चारों ओर आदिवासी समुदाय बसे हुए हैं गांव बसा हुआ है जंगली जानवर खेत खलिहान एवं जानमाल की क्षति ना करें इसलिए जंगली जानवरों से भी हम रूबरू होते हैं और हम कामना करते हैं के जंगल में जानवरों की संख्या बढ़े और हमारा परंपरा भी बचा रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hunters-performed-tradition-at-sendra-welcome-back-home-animals-not-hunted/">जमशेदपुर

: सेंदरा पर शिकारियों ने निभाई परंपरा, घर वापसी पर हुआ स्वागत, नहीं हुआ जानवरों का शिकार.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/01rc_m_22_01052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विचार आखड़ा में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए

विचार अखाड़ा में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि राज्य में संथाली भाषा का ओलचिकी लिपि से किताब छपा जाए और पठन-पाठन हेतु शिक्षकों की बहाली करते हुए पढ़ाई अविलंब आरंभ किया जाए साथ ही संथाली अकादमी का गठन किया जाए. संथाली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है इसलिए संथाली भाषा को झारखंड में राजभाषा का दर्जा दिया जाए. आदिवासियों का सरना धर्म कोड आगामी जनगणना में शामिल किया जाए. हो जनजाति भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए. दलमा बुरु दिसुवा सेन्द्रा परब को राजकिय पर्व (त्यौहार) का दर्जा दिया जाए. पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में संविधान में दर्ज पांचवी अनुसूची के प्रवधनों को सख्ती से लागू किया जाए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-haryana-police-arrested-doda-businessman-from-chowka-police-station-area/">चांडिल

: हरियाणा पुलिस ने चौका थाना क्षेत्र से डोडा कारोबारी को किया गिरफतार

ये रहे मौजूद

मौके पर तालसा माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, पंचानन सोरेन, दिसोम जायरेत, मधु सोरेन, माझी बाबा लखन मुर्मू, सुखराम किसकू, लिटा बानसिंह, रामराय हसदा, बैंडे बरजो, फकीरचंद सोरेन, फदलोगोडा के माझी बाबा, असंनबोनी के माझी बाबा , साथ-साथ काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही