Search

 
 
 

जमशेदपुर : मात्र 200 रुपये के लिये दोस्त को मालगाड़ी के नीचे ढकेला

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मात्र 200 रुपये के लिये ही एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को चलती मालगाड़ी के नीचे ढकेल दिया. घटना में दोस्त का एक पैर गुठने से अलग हो गया है. घटना के बाद उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां पर डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में इसका इलाज संभव नहीं है. यहां से रिम्स लेकर जाना होगा. घटना के बाद परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-train-operations-normalized-on-the-7th-day-of-rail-chakka-jam-at-khemashuli-station/">जमशेदपुर

: खेमाशुली स्टेशन पर रेल चक्का जाम के 7वें दिन सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन

जुगसलाई की है घटना

जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला मो. आजाद के घर उसका ही दोस्त सोनु और इरशाद रविवार की शाम 7 बजे आया हुआ था. दोनों दोस्त उसे शरीब पिलाने की बात कहकर पार्वती घाट के निकट रेलवे लाइन के किनारे लेकर गये. यहां पर आजाद को खूब शराब पिलायी.

आदित्यपुर की तरफ जा रही थी मालगाड़ी

शराब पीने के दौरान ही एक मालगाड़ी आदित्यपुर की तरफ जा रही थी. इस बीच ही दोनों दोस्तों ने आजाद को मालगाड़ी की तरफ धक्का दे दिया और वह मालगाड़ी के नीचे आ गया. घटना में उसका एक पैर अलग हो गया है. घटना की जानकारी जब वहां के लोगों को मिली, तब इसकी जानकारी रेल पुलिस को दी गयी. सूचना पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मो. आजाद को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया.

तीनों हैं नशेड़ी

मो. आजाद, सोनु और इरशाद के बारे में बताया गया कि तीनों नशेड़ी ही हैं. आजाद ने कुछ माह पहले सोनु और इरशाद को 200 रुपये उधार दिया था. उधार का रुपये वह बराबर मांगा करता था. इसके लेकर सोनु और इरशाद से बराबर विवाद भी हुआ करता था. रविवार की शाम दोनों ने रुपये वापस करने का भी झांसा दिया था. 200 रुपये के कारण आजाद को अपना एक पैर गंवाना पड़ गया है. इसे भी पढ़ें : टेरर">https://lagatar.in/one-four-main-accused-terror-funding-surrendered-one-arrested-two-are-still-absconding/">टेरर

फंडिंग के चार मुख्य आरोपियों में एक ने किया सरेंडर,एक गिरफ्तार, दो अब भी हैं फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही