Search

 
 
 

जमशेदपुर : तीसरे दिन भी डिमना चौक के पास जेके टायर गोदाम में सुलग रही आग

 
Jamshedpur : मानगो के एनएच-33 पर डिमना चौक के पास अभिलाषा अपार्टमेंट के बगल में जेके टायर का गोदाम में शनिवार की रात लगी आग मंगलवार को भी सुलग रही है. गोदाम के अंदर आग की लपटें निकल रही हैं. इलाके में धुआं फैला हुआ है. अग्निशमन विभाग भी अब कुछ नहीं कर पा रहा है. विभाग का एक दमकल गोदाम के बाहर खड़ा है. लेकिन आग बुझाने की कोशिश नहीं हो रही है. आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि दमकल विभाग अब आग नहीं बुझा रहा है. गोदाम के सामने धर्म कांटा है. धर्म कांटा के दाएं तरफ के हिस्से में अग्निशमन विभाग ने सोमवार को पानी डाला था, लेकिन अब आग बुझाने का काम थम गया है. इसे भी पढ़ें : सदर">https://lagatar.in/pediatric-surgery-for-the-first-time-in-sadar-hospital-a-new-life-for-an-8-month-old-child/">सदर

अस्पताल में पहली बार पीडियाट्रिक सर्जरी, 8 माह के बच्चे को मिली नई जिंदगी

अभिलाषा अपार्टमेंट के 28 परिवार प्रभावित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/JK-TYER-AAG-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> टायर गोदाम में लगी आग से अभिलाषा अपार्टमेंट के 28 परिवार प्रभावित हैं. कोई भी अपने फ्लैट में नहीं रह रहा है. कोई बाहर गैलरी में लेट रहा है तो कोई अपनी रिश्तेदारी में चला गया है. मनोज बताते हैं कि उन्होंने अपनी फैमिली को रांची भेज दिया है. कहा जा रहा है कि जब तक सारा टायर नहीं जल जाता, तब तक आग नहीं बुझेगी. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर बैठकर आग बुझने का इंतजार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sumit-who-got-263rd-rank-in-upsc-received-civil-felicitation-on-his-arrival-in-adityapur/">आदित्यपुर

: यूपीएससी में 263वां रैंक पाने वाले सुमित का आदित्यपुर आने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

गोदाम की जर्जर दीवार से खतरा

अभिलाषा अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि गोदाम की जर्जर दीवार से खतरा है. अभिलाषा अपार्टमेंट के कुछ लोग मंगलवार की शाम आए और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से अपनी बात कही और मांग की कि उस दीवार को गिराया जाए, क्योंकि दीवार में दरार पड़ चुकी है. अगर दीवार गिरती है तो अभिलाषा अपार्टमेंट में किसी को चोट भी लग सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही