Search

 
 
 

जमशेदपुर : छह महीने से अंधेरे में रहने को विवश सबर बस्ती में विधायक मंगल के प्रयास से पहुंची बिजली

 
जमशेदपुर : पटमदा प्रखंड अंतर्गत कुमीर पंचायत के बारूबेड़ा सबर बस्ती के कई घरों में बिगत छह माह से बिजली नहीं थी. लोग अंधेरे में रहने को विवश थे. इसकी जानकारी जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी को होने के बाद उन्होंने बुधवार को बारूबेड़ा सबस बस्ती का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि रजनी सबर, लबिन सबर, रोहिन सबर, बुदरी सबर, सहदेव सबर व सुखदेव सबर का बिजली बिल जमा नही करने के कारण विभाग की ओर से कनेक्शन काट दिया गया है. जिसके कारण वे विगत छह माह से अंधेरे में रहने को विवश हैं. मौके पर ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं मिस्त्री को बुलाकर कनेक्शन जोड़वाया.यह मामला मंगलवार को जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक में भी विधायक ने उठाया था. जिसमें जीएम ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-raids-in-golmuri-market-single-use-plastic-found-in-17-shopkeepers/">जमशेदपुर:

गोलमुरी बाजार में  छापामारी, 17 दुकानदारों के यहां मिला एकल यूज प्लास्टिक

सात विरसा आवास निर्माण का दिया आश्वासन

सबर बस्ती पहुंचने के बाद विधायक ने कई सबर परिवारों को आर्थिक सहायता की. साथ ही उनके जर्जर आवास का निरीक्षण किया. इस दौरान कई सबर परिवारों ने नया आवास निर्माण की मांग की. मौके से ही विधायक ने पटमदा बीडीओ से बात करते हुए 7 बिरसा आवास निर्माण करवाने के लिए कहा. विधायक ने बताया कि बिरसा आवास निर्माण के लिए वे जल्द जिले के उप विकास आयुक्त से भी मुलाकात करेंगे. निरीक्षण के दौरान मुखिया दीपक कोड़ा, पंसस सत्यवती सिंह, वार्ड सदस्य अष्टमी सिंह, सुभाष कर्मकार, अमर सोरेन, दयाल महतो आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-by-forming-four-teams-garbage-lifting-is-being-done-by-cleaning-the-drain-in-jugsalai/">जमशेदपुर:

चार टीम बनाकर जुगसलाई में नाली की सफाई करा हो रहा कचरा उठाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही