Search

 
 
 

जमशेदपुर : पेड़ों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग छह अगस्त से चलाएगा अभियान

 
[caption id="attachment_369863" align="aligncenter" width="380"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/JSR-Forest.jpg"

alt="" width="380" height="284" /> पेड़ों पर लगे पोस्टर की सांकेतिक तस्वीर.[/caption] Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शहर मे पेड़ों पर पोस्टर लगा प्रचार करने वालों की अब खैर नहीं, वन विभाग 6 अगस्त से ऐसे पोस्टर और विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर करवाई करेगा. इस संबंध में जिले की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया की पेड़ जीवंत पदार्थ है और इसको नुकसान पहूंचाना कानूनन अपराध है. उन्होंने शहरवासियों से 5 अगस्त तक पेड़ों में कीलें ठोक कर लगाए गए होर्डिंग और विज्ञापन को एजेंसियों द्वारा स्वत: हटा लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/ed-wants-to-continue-questioning-cms-mla-representative-pankaj-seeks-8-days-remand-from-court/">CM

के विधायक प्रतिनिधि पंकज से पूछताछ जारी रखना चाहती है ED, कोर्ट से मांगी 8 दिनों की रिमांड
उन्होंने चेतावनी दी है कि 5 अगस्त के बाद यदि उनके द्वारा बैनर पोस्टर या होर्डिंग हटाया जाता है, तो उसके लिए एजेंसियों से जुर्माना वसूला जाएगा. उन्होंने बताया कि पेड़- पौधे भी सजीव प्राणी की श्रेणी में आते हैं. पेड़ों में कील ठोक कर उनके वजूद को नष्ट किया जा रहा है, इसलिए वन विभाग ने यह निर्णय लिया है कि पेड़- पौधों को कीलों से मुक्त किया जाएगा. इसके लिए 6 अगस्त से विशेष अभियान भी चलाया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही