Search

जमशेदपुर : जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता का वन सप्लाई चेन बना विजेता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील के स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल वन सप्लाई चेन और एलडी थ्री के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में वन सप्लाई चेन ने सात विकेट से जीत दर्ज की. सप्लाई चेन के कप्तान निखिल माहेश्वरी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. सप्लाई चेन की सधी गेंदबाजी के सामने एलडी-3 ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर केवल 60 रन ही बना पाई. एलडी3 की ओर से सर्वाधिक 18 रन मंगल ने 15 बॉल खेलकर बनाया. सप्लाई चेन के एसपी सिंह ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल 7 रन देकर 2 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलते हुए सप्लाई चेन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर से पहले ही टूर्नामेंट अपने नाम कर ली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-description-of-sati-marriage-on-the-fourth-day-in-shiv-mahapuran-at-kitadih-gwalapatti/">जमशेदपुर

: किताडीह ग्वालापट्टी में शिव महापुरूण में चौथे दिन सती विवाह का हुआ वर्णन

निखिल ने खेली कप्तानी पारी

कप्तान निखिल ने सर्वाधिक 15 गेंद में 20 रन बनाए. एलडी 3 की ओर से मिहिर ने 7 रन देकर एक विकेट लिया. इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी के साथ पूरे ऑफिस बीयर और एलडी थ्री के चीफ रविन्द्र संघवी, लॉजिस्टिक ऑपरेशन के चीफ एएन ठाकुर, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के चीफ मुकुल चौधरी को फाइनल मैच को देखने और पुरस्कार देने के लिए आमंत्रित किया गया था. फाइनल के बाद टाटा यूनियन के टाटा वर्कर्स के डिप्टी प्रेसिडेंट ने टूर्नामेंट में अंपायर को सम्मानित किया. टाटा वर्कर्स के जनरल सेक्रेटरी ने ग्राउंडमैन को सम्मानित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp