Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर:  कोरोना पर निगरानी के लिये  51 सर्विलांस टीमों का गठन, जांच एवं कांटेक्‍ट ट्रेसिंग में आएगी तेजी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के रात्रि प्रतिबंध की घोषणा के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन रेस हो गया है. जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्रखंडों एवं तीन निकायों में में कुल 51 सर्विलांस टीम का गठन किया है. उपायुक्त सूरज कुमार ने 13 कोषांगों का गठन कर दिया तथा सभी वरीय एवं कनीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी. इसके साथ ही आज से कंट्रोल रूप जिले में कार्यरत हो गया. सर्विलांस टीम के लीडर को झारखंड स्टेट एपिडेमिक डिजिज (कोविड-19) रेगुलेशन 2000 की कंडिका 3(1) एवं (2) में प्रदत जिम्मेदारियों के निर्वहन की शक्तियां प्रदान की गईं हैं. जिन प्रखंडों में सर्विलांस टीम का गठन किया गया है. उनमें बहरागोड़ा में 5, बोड़ाम-1, चाकुलिया-4, धालभूमगढ़-2, डुमरिया-2, घाटशिला-2, जमशेदपुर-5, गुड़ाबांधा-2, जेएनएएसी-10, जुगसलाई नगर परिषद-7, मानगो नगर निगम-4, मुसाबनी-2, पटमदा-2 एवं पोटका प्रखंड में तीन टीमें शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/preparations-intensified-to-open-closed-isolation-and-quarantine-centers-in-jamshedpur/">जमशेदपुर

में बंद किए गए आइसोलेशन एवं क्‍वारंटिन सेंटर खोलने की तैयारियां तेज

बार्डर पर चेकिंग बढ़ाने का निर्देश, एडीएम ने कटिंग-बोड़ाम लिया जायजा

दूसरी ओर संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले के बार्डर एरिया में चेकिंग बढ़ा दी गई है. एडीएम नंदकिशोर लाल लगातार बार्डर एरिया का दौरा कर रहे हैं. कल उन्‍होंने पोटका क्षेत्र के बार्डर एवं थाना एरिया का दौरा किया. वहीं आज पटमदा, कटिंग बोड़ाम में बार्डर  एरिया पर तैनाती का जायजा लिया. साथ ही स्थानीय अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का मुआयना किया. एडीएम ने बताया कि बोड़ाम के लावजोड़ा में 40 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया जाना है. वहीं माचा अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं बेड बढ़ाने पर विचार किया गया. कल उक्त अस्पताल में मरीजों के इलाज का डेमो किया जाएगा. जिससे आपात स्थिति से निपटने में यह अस्पताल कारगर रहे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पारडीह स्थित शहर के इंट्री प्वाइंट का भी जायजा लिया.

सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी भी तय

जिन कोषांगों का गठन किया गया है. उनमें कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर, प्रोक्यूरमेंट एवं लॉजिस्टिक, ट्रेनिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं मेडिकल टीम, क्वारंटिन सेंटर एवं शेल्टर होम, होम डिलिवरी, वेजिटेबल डिस्ट्रीब्‍यूशन एवं सीएम किचेन, राशन एवं फूड डिस्ट्रीब्‍यूशन, अवेयरनेश एवं आईईसी, वोलंटियर एफर्ट्स सोशल सपोर्ट हेल्प लाइन शामिल है. इसके साथ ही सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी भी तय कर दिए गए. कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर का नोडल पदाधिकारी एडीएम नंदकिशोर लाल को बनाया है. उक्त कोषांग का प्रमुख कार्य 181 पर आए हुए शिकायतों की समीक्षा करना शामिल है.

प्रोक्यूरमेंट सेल के नोडल पदाधिकारी एडीसी प्रदीप प्रसाद

इसी तरह प्रोक्यूरमेंट सेल के नोडल पदाधिकारी एडीसी प्रदीप प्रसाद को बनाया गया है. उक्त कोषांग मेडिकल किट्स वगैरह की व्यवस्था से जुड़ा कार्य देखेगी. कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं मेडिकल टीम का नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन को बनाया गया है. उनका दायित्‍व सिविल सर्जन एवं जिला सर्विलांस पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर संक्रमित पाए जाने वालों के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग दल की आवश्यकता का आकलन करना, घर-घर सर्वे कराना, क्वारंटिन सेंटर एवं आईसोलेशन सेंटर में कंटेक्ट ट्रेसिंग करते हुए स्वास्थ्य विभाग को जानकारी उपलब्ध कराना है. इसी तरह क्वारंटिन सेंटर के नोडल एडीसी को बनाया गया है. वे सुरक्षा बरतते हुए रजिस्टर का रखरखाव, सामाजिक दूरी का पालन, खाना उपलब्धता, ठहरना, साफ-सफाई वगैह कार्य समन्वय स्थापित कर करेंगे. राशन एवं खाद्यान्न वितरण की जिम्मेदारी एसओआर को सौंपी गई है. इसे भी पढ़ें: ईडी">https://lagatar.in/ed-attaches-property-worth-3-36-crores-of-human-trafficking-king-pin-panna-lal-mahato/">ईडी

ने मानव तस्करी के किंगपिन पन्नालाल महतो की 3.36 करोड़ की संपत्ति को किया जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही