Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदिवासी भूमिज समाज की एमजीएम थाना क्षेत्र कमिटी का गठन, जगदीश सिंह बने अध्यक्ष

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : एमजीएम थानान्तर्गत छोटाबांकी डैम में आदिवासी भूमिज समाज की एक बैठक जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें एमजीएम थाना क्षेत्र कमिटी का गठन किया गया. बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सर्वसम्मति से जगदीश सिंह को कमिटी का अध्यक्ष, घासीराम सिंह को सचिव और रजनीकांत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया. इस दौरान छह सूत्री प्रस्ताव पर चर्चा की गई. जिसमें संगठन को मजबूती से धरातल पर स्थापित करने,समाज की रूढ़ी परंपरा, रीति रिवाज को मज़बूती से स्थापित करने, क्षेत्र में अतिशीघ्र कम से कम दो-तीन भूमिज भाषा प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान आगामी 03 मई 2023 को भूमिज विद्रोह के प्रधान सेनापति वीर शहीद जिलपा सिंह लाया की जयंती मनाने तथा ग्राम बेताकोचा फुटबॉल मैदान में मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-news-councilor-sent-water-tanker-in-kitadih-area/">जमशेदपुर

: खबर का असर, किताडीह क्षेत्र में पार्षद ने भिजवाया पानी का टैंकर

हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर का समाज करेगा विरोध

बैठक में आदिवासी भूमिज समाज के वंचित, पीड़ित और बहिष्कृत लोगों को समाज के मुख्य धारा से जोडने का निर्णय लिया गया. दीनबंधु भूमिज ने कहा कि आदिवासी समाज में मुर्ति पूजा वर्जित है. इसलिए सभी लोग प्रकृति की पूजा करें. साथ ही अपनी गौरवशाली परंपराओं का निर्वाह करें. बैठक में क्षेत्र में खुल रहे हेवी व्हीकल मोटर ट्रेनिंग सेंटर का विरोध करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान मौजूद सभी लोगों से 17अप्रैल को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की गई. बैठक में सतीश सिंह, हरिपदो सिंह, भागवत सिंह, शिवचरण सिंह, हरमोहन सिंह, धनंजय सिंह विजय सिंह इत्यादि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-268-patients-examined-in-free-health-checkup-camp-at-bishtupur-gurudwara/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर गुरुद्वारा में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 268 मरीजों की हुई जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही