Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के छोटे बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : भाजपा पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के छोटे बेटे टिंकू मिश्रा (34) ने भालुबासा इंदिरानगर आवास पर फांसी लगाकर सोमवार को आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सोमवार को तब मिली जब उसके कमरे का दरवाजा सुबह देर तक जब नहीं खुला. इसके बाद परिवार के लोगों ने बाहर से आवाज लगायी. वापस जवाब कुछ भी नहीं मिलने पर अंततः दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग भीतर गये तब उसका शव फंदे पर झूल रहा था. इसके बाद घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने सीतारामडेरा पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-trailer-crushed-bike-rider-in-baliguma-one-dead/">जमशेदपुर

: बालीगुमा में ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

पत्नी गयी हुई थी मायका

घटना के बारे में परिवारिक लोगों ने बताया कि टिंकू शादी शुदा था और उसका एक बेटा भी है. घटना के समय उसकी पत्नी मायका गयी हुई थी. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी 8 जनवरी को ही ससुराल आने वाली थी. किसी कारण वश वह नहीं आ सकी. इसके बाद बताया कि वह सोमवार को ससुराल पहुंचेगी.

ब्लू स्कोप कंपनी में करता था ठेकेदारी

टिंकू मिश्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्लू स्कोप कंपनी में ठेकेदारी का काम करता था. इधर कुछ दिनों से वह काफी तनाव में रह रहा था. रविवार की रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था. सुबह जब दरवाजा देर तक नहीं खुला तब परिवार के लोग परेशान हुये और दरवाजे को तोड़ दिया.

सूचना पर कई भाजपाई आवास पर पहुंचे

टिंकू मिश्रा के आत्महत्या कर लेने की जानकारी जिले के भाजपाइयों को मिलने पर कई भाजपा नेता उनके भालुबासा इंदिरानगर आवास पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाया. चंद्रशेखर मिश्रा के बेटे की ओर से आत्महत्या कर लिये जाने से जिले के भाजपाइयों में ही नहीं बल्कि आस-पास के जिले के भाजपाइयों में भी शोक की लहर दौड़ गयी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-theft-in-4-shops-in-front-of-prabhat-park-police-helpless-in-front-of-thieves/">आदित्यपुर

: प्रभात पार्क के सामने 4 दुकानों में हुई चोरी, पुलिस चोरों के आगे बेबस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही