Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को आत्मसमर्पण के बाद मिली जमानत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : लोकसभा चुनाव 2019 के समय आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत प्राप्त किया. प्रथम श्रेणी की न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रिया की अदालत ने दो मुचलके भरने पर जमानत दी. ज्ञात हो की वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के प्रचार के लिए चंद्रबली उद्यान काशीडीह के गेट के पास दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ फिर एक बार मोदी सरकार_कमल का बटन दबाना है भाजपा को जिताना है का बड़ा स्टीकर चिपकाया गया था.  तत्कालीन अनुमंडल पाधिकारी चंदन कुमार के आदेश 23 अप्रैल 2019 को दंडाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मामला दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-pasted-commercials-by-playing-drums-at-the-house-of-absconding-accused-of-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी के फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार

तीन साल बाद लिया जमानत

आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लघन का मामला तत्कालीन जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार के ऊपर दर्ज किया गया था, जिसमें यह आरोप लगाया था उक्त स्टीकर और पेंट के चलते सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, उस समय से चल रहे मामले पर आज 3 साल बाद दिनेश कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने अधिवक्ता विजय शंकर पाठक के साथ उपस्थित हो कर जमानत लिया, इस केस में सहयोग करने वाले अधिवक्ताओं में सुनिश पांडे, लालटू चंद्रा, दुर्गा, रवि ठाकुर और भाजपा नेताओं में हलधर नारायण साह और अमरजीत सिंह राजा भी कोर्ट परिसर में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-session-of-nttf-started-students-were-welcomed/">जमशेदपुर

: एनटीटीएफ के नए सत्र का शुभारंभ,विद्यार्थियों का किया गया स्वागत
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही