Search

 
 
 

Jamshedpur : युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ता से मिले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष

 
  • हेमंत सरकार युवा विरोधी: दिनेश कुमार
Jamshedpur (Sunil Pandey) : युवा आक्रोश रैली के दौरान रांची में पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए बिरसानगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता कृष्णकांत राय के आवास पर भाजपा नेताओं ने शनिवार को मुलाकात की और हालचाल जाना. इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि झामुमो सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पुलिसिया बर्बरता सड़क से लेकर कार्यक्रम स्थल तक देखने को मिली. बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन को कुचलने के लिए सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे रखी थी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-nhrc-and-rambha-college-of-education-made-aware-on-human-rights/">Jamshedpur

: एनएचआरसी व रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने किया मानवाधिकार पर जागरूक
उन्होंने आगे कहा, कृष्णकांत राय जैसे युवाओं पर पुलिस की बर्बरता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को अपनी विफलता को छिपाने के लिए पुलिस का सहारा लेने के बजाय युवाओं की मांगों को सुनना चाहिए. युवाओं का प्रदर्शन हेमंत सोरेन की वादाखिलाफी के विरुद्ध था. साथ में जिला के सह-मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, पूर्व अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, महामंत्री नरेश प्रसाद, अनूप पांडे और जितेंद्र तिवारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-meeting-held-between-strong-united-front-and-guava-management/">Kiriburu

  : सशक्त संयुक्त मोर्चा व गुवा प्रबंधन के बीच हुई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही