Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रपति से मिले भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजपा के पूर्व प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने शुक्रवार को नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस भेंट में श्री काले ने राष्ट्रपति से झारखंड एवं सीमावर्ती इलाकों में राजनीतिक व सामाजिक हालत की चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने काले को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया. जानकारी हो कि झारखंड की राज्यपाल रहने के दौरान राष्ट्रपति इस क्षेत्र में काले की सक्रियता और सकारात्मक गतिविधियों से पूर्व परिचित हैं. काले ने कहा कि राष्ट्रपित से मिल कर एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई है. जब वे झारखण्ड राज्य की राज्यपाल थी तब भी और इससे पूर्व जब वो भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी तब भी उनका कार्य करने का तरीका बेहद विनम्र व लोगों में अपनापन का अहसास कराने वाला रहता है. उन्होंने कहा कि बेहद सामान्य व विनम्र आदिवासी महिला को मिला सर्वोच्च पद पूरे राष्ट्र के लिये गौरव का विषय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-laddu-divided-into-jugsalai-in-the-joy-of-stopping-the-increase-in-holding-tax/">जमशेदपुर

: होल्डिंग टैक्स की वृद्धि पर रोक की खुशी में जुगसलाई में बंटा लड्डू
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही