Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एबीएम कॉलेज की पूर्व बर्सर डॉ पूनम सहाय जमानत पर रिहा

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एबीएम कॉलेज में घोटाले की आरोपी रही तत्कालीन बर्सर सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सहाय शनिवार को जमानत पर रिहा हो गई. गुरुवार को ही उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार ने उन्हें जमानत दी थी. पूनम सहाय ने 21 मार्च को जमशेदपुर कोर्ट में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अदालत में सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था हालांकि तबीयत बिगड़ने पर पुलिस कस्टडी में उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crowd-of-devotees-gathered-in-manda-mela-devotees-walk-on-burning-coals/">चक्रधरपुर

: मंडा मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दहकते अंगारों पर चले भक्त

एबीएम कॉलेज के प्रिंसिपल को सहयोग करने का था आरोप

एबीएम कॉलेज में प्रिंसिपल रहते हुए डॉ. आरके दास पर दो करोड़ रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगा था. इस हेराफेरी में एबीएम कॉलेज की पूर्व बर्सर पूनम सहाय पर ब्लैंक चेक पर साइन करने तथा राशि निकासी में डॉ. दास का सहयोग करने का आरोप था. यूनिवर्सिटी की ओर से कराई गई जांच में इस मामले में कुल सात लोग को आरोपी बनाया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही