Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नए संसद भवन के लोकार्पण पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दी बधाई

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत में बना नया संसद भवन देश को समर्पित कर दिया है. रविवार को पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया. नए संसद भवन के लोकार्पण पर भाजपा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और पीएम नरेंद्र मोदी एवं देश की जनता को बधाई दी. नए संसद भवन के लोकार्पण पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय संस्कृति और वास्तुकला से सुसज्जित भव्य और आकर्षक लोकतंत्र का मंदिर देश को देने के लिए झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता की ओर से बधाई दी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-dr-goswami-met-union-minister-of-state-for-food-supplies-ashwini-choubey/">बहरागोड़ा:

केंद्रीय खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले डॉ गोस्वामी

वीर सावरकर की जयंती पर मिला देश को नया संसद भवन

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी प्रधानमंत्री के रचनात्मक और दृढ़ निश्चय स्वभाव पर निश्चित रूप से गर्व करेगी. दास ने कहा कि महान देशभक्त विनायक दामोदर वीर सावरकर की जयंती पर देश को यह भेंट मिल रही है. एक देशभक्त को यह सच्ची श्रद्धांजलि है. रघुवर दास ने झारखंड के राम मुर्मू को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पीएम मोदी के हाथों सम्मान मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही