Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बन रहे नए अस्पताल का किया निरीक्षण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज कैंपस में 386 करोड़ की लागत से बन रहे 500 बेड के नए अस्पताल का मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निरीक्षण किया.विकास तीर्थ यात्रा के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे. रघुवर दास ने निर्माण कार्य कर रहे संवेदक एल एंड टी के अधिकारियों से अस्पताल के कार्य प्रगति की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल केदारनाथ सिंह से भी मुलाकात कर कई आवश्यक चर्चाएं की. रघुवर दास ने अस्पताल के निर्माण कार्य को संतोषप्रद बताते हुए कहा कि झारखंड के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और चिकित्सा मिले, इस ध्येय के साथ वर्ष 2019 में भाजपा की डबल इंजन सरकार में दुमका, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर के चार अस्पताल का शिलान्यास किया गया था. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-encroachment-removed-from-government-drain-in-front-of-tgs-main-gate/">आदित्यपुर

: टीजीएस के मुख्य गेट के सामने सरकारी नाला से अतिक्रमण हटा
उन्होंने कहा कि एमजीएम के नए अस्पताल में हार्ट, किडनी, लीवर समेत सभी गंभीर बीमारियों का इलाज आधुनिक तरीके से करने की व्यवस्था की गई है. अभी तक इन बीमारियों से पीड़ित आम मरीजों को रिम्स रांची अथवा निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है. इस नए अस्पताल के प्रारंभ होने से कोल्हान ही नहीं बल्कि आसपास के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकास सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, जटाशंकर पांडेय, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान,नितिन त्रिवेदी, सुशील पांडेय, पुरुषोत्तम मिश्रा, शिव प्रकाश शर्मा, नित्यानंद सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार, तन्मय झा, नंदकिशोर सिंह, कल्लू, रितु विश्वकर्मा, अंकेश श्रीवास्तव, मनोज गिरी, विजय सोय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही