Search

 
 
 

जमशेदपुर : हूल दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हूल दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को भुइयांडीह चौक पर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर रघुवर दास ने कहा कि हूल विद्रोहियों ने झारखंडियों की जिस संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी, झारखंड के वर्तमान सरकार को इसकी संरक्षा की चिंता नहीं है. उन्होंने झारखंड की विलुप्त होती संस्कृति के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सत्ता की भूख को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सत्ता की इसी भूख की वजह से संथाल परगना में बंगलादेशियों को अवैध रूप से बसाया गया, इसके फलस्वरूप यहां लगातार आदिवासियों का जनसंख्या घटती जा रही है. इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, अचिंतम गुप्ता, संतोष साहू, टुनटुन सिंह, मिथिलेश साव, संजीत कुमार एवं बलदेव भुइयां समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sports-competition-organized-on-hull-day-in-badhchatta/">मनोहरपुर

: बाधचट्टा में हूल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही