Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो गुरुद्वारा सिंह सभा के ट्रस्टी सौदागर सिंह की अंतिम अरदास में काफी संख्या में लोग शामिल हुए. मौके पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, हजूरी ग्रंथी गुरप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे. सभी ने भक्त फरीद एवं महान गुरुओं की वाणी को उद्धृत करते हुए कहा कि सरदार सौदागर सिंह ने अपने जीवन का बड़ा समय सदुपयोग में लगाया. गुरु घर की सेवा करते रहे और जरूरतमंदों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहे. परमेश्वर ही व्यक्ति की जिंदगी के बारे में जानता है और ऐसे में भौतिक पदार्थों के बजाए व्यक्ति को जन सेवा में समय लगाना चाहिए और वही सरदार सौदागर सिंह ने जीवन भर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wage-settlement-in-tata-steel-uisl-and-jusco-union/">जमशेदपुर
: टाटा स्टील यूआईएसएल व जुस्को यूनियन में हुआ वेतन समझौता
: टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, एटीकेएमबी के खिलाफ करेंगे बेहतर प्रदर्शन – ऐडी बूथरॉयड
: टाटा स्टील यूआईएसएल व जुस्को यूनियन में हुआ वेतन समझौता
अमृतसर के जत्थे ने गुरुवाणी गायन किया
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के डिमना रोड स्थित आवास पर पिछले आठ दिनों से चल रहे सहज पाठ का भोग डाला गया और मानगो गुरुद्वारा साहिब में भाई मनदीप सिंह अमृतसर के जत्थे ने गुरुवाणी गायन किया. इस दौरान चाईबासा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह खोखर, रविंद्र सिंह, परमजीत सिंह काले, अमृतपाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-very-happy-with-the-teams-performance-will-do-better-against-atkmb-eddie-boothroyd/">जमशेदपुर: टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, एटीकेएमबी के खिलाफ करेंगे बेहतर प्रदर्शन – ऐडी बूथरॉयड
Leave a Comment