Search

जमशेदपुर : जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मिले पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कदमा के शास्त्रीनगर हिंसा मामले में घाघीडीह जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से रविवार को पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात की एवं घटना पूरी जानकारी ली. मौके पर मीडिया से बातचीत के क्रम में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन दिनों झारखंड में सबसे ज्यादा झगड़े हो रहे है. हिंदुओं के हर पर्व में माहौल को बिगाड़ा जा रहा है. झारखंड में अराजकतत्वों को सरकार प्रमोट करने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-operation-facility-restored-under-ayushman-scheme-in-magadh-hospital/">आदित्यपुर

: मगध अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन की सुविधा बहाल

साजिश के तहत कार्रवाई करने का आरोप

उन्होंने कहा कि शास्त्रीनगर में कुछ लोग बैठकर चर्चा कर रहे थे. उसी दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव किया. पुलिस पहुंची तो उन पर भी समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया. पुलिस को इन लोगों को पकड़ना चाहिए था लेकिन पुलिस ने उलटे भाजपा के नेता अभय सिंह और अधिवक्ता चंदन चौबे जैसे लोगों को गिरफ्तार किया है. मरांडी ने कहा कि एक सोजी समझी साजिश के तहत जिला प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा नेता भरत सिंह, उपेंद्र नाथ सरकार, चंचल चक्रवर्ती, वरुण सिंह, विजय कुमार, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp