Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सीएम रघुवर दास ने बूथ कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल के हरिजन उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 21, 22, 25, 26 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बूथ कमेटी के सदस्यों के संग आकाशवाणी पर प्रसारित `मन की बात` को सामूहिक रूप से सुना. इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा भी मौजूद थे. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने आपातकाल, स्टार्टअप इंडिया, खेलो इंडिया के मिताली राज और अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों के चर्चे से लेकर पर्यावरण की महत्ता की बात कही एवं स्वच्छता अपनाने पर ज्यादा जोर दिया. सिंगल यूज प्लास्टिक, जलसंरक्षण, वर्षा के जल संरक्षण और कोरोना के प्रति सावधानी बरतने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-municipal-corporation-got-a-dozen-street-lights-fixed-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में नगर निगम ने ठीक कराई दर्जन भर स्ट्रीट लाइटें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के वैसे प्रतिभावान युवा, महिला, किसान, बच्चे आदि जो विशिष्ठ कार्य करके भी अखबारों की सुर्खियां नहीं बन पाते है. वैसे लोगों को प्रधानमंत्री अपने मन की बात से प्रोत्साहित करने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति, महिला शक्ति और किसानों द्वारा किये जा रहे, नई तकनीक एवं नए खोज से पूरे देशवासियों को अवगत कराते हैं. इससे देश के अन्य लोगों को भी देश और समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, भरत सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पवन अग्रवाल, पोरेश मुखी,बनारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मृत्युंजय यादव, संतोष कुमार, नागेश प्रसाद, रंजीत सिंह, महावीर सिंह, उमेश साव, नागेंद्र राय, ओम प्रकाश, रवि शंकर पंडित, रामबाबू तिवारी, राकेश मुखी, सुभाष मुखी, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही