Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्व सीएम रघुवर ने बस्तियों में बांटा जलाभिषेक यात्रा का निमंत्रण पत्र

Jamshedpur ( Mujtaba Haider Rizvi) : बारीडीह के हरी मंदिर से एक अगस्त को सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर तक जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा सावन की तीसरी सोमवारी को निकाली जाएगी. इस संबंध में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक बैठक कर जलाभिषेक यात्रा की तैयारी का जायजा लिया. इसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बस्तियों झगड़ू बागान, बजरंगी बागान, प्रेम नगर आदि इलाकों में गए और वहां जाकर लोगों को जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-people-including-the-father-of-golmuri-church-committed-suicide-by-hanging/">जमशेदपुर

: गोलमुरी चर्च के फादर समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

2 साल बाद निकाली जा रही है यात्रा

इस जलाभिषेक में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु कलश में नदी से जल लेने के बाद सिदगोड़ा सूर्य धाम मंदिर में शिव पर जलाभिषेक करेंगे. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था रखी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि कोरोना काल में यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी. अब कोरोना का प्रकोप कम होने पर इस साल यात्रा फिर शुरू की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही