Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सीएम रघुवर ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित झारखंडवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. रविवार को नववर्ष के प्रथम दिन पूर्व सीएम रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर, प्रभु श्रीराम, मां दुर्गा एवं वीर बजरंग बली की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों का तांता लगा रहा. इसे भी पढ़ें : धुर्वा">https://lagatar.in/inflow-of-tourists-in-dhurva-dam-people-had-a-lot-of-fun-with-delicious-dishes/">धुर्वा

डैम में सैलान‍ियों का तांता, स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजन के साथ लोगों ने खूब की मस्‍ती
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की. वहीं, मंदिर परिसर में दर्शन हेतु आये सैकड़ों श्रद्धालु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संग तस्वीर को कैमरे में कैद करते दिखे. पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए लोगों से उनका हाल-चाल पूछा और उपस्थितजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही