Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सीएम रघुवर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के बस्तियों के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया. जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बाढ़ प्रभावित कल्याण नगर, गौतम बिहार, बागुनहातू बिहारी बस्ती, बारीडीह बस्ती भोजपुर कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी आदि स्थानों का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. लोगों के जन-जीवन को सामान्य करने में उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ पीड़ितों के सेवा में तत्पर रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से शहर के बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके आवश्यकतानुसार जरूरी मदद करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-signature-campaign-of-rail-stoppage-mass-movement-ends-50-thousand-villagers-signed/">सोनुवा

: रेल ठहराव जन आंदोलन का हस्ताक्षर अभियान खत्म, 50 हजार ग्रामीणों ने किया हस्ताक्षर
रघुवर दास ने शहर की विभिन्न कंपनियों से सीएसआर फंड के तहत बाढ़ पीड़ितों के मदद हेतु आगे आने की अपील की है. उन्होंने जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के नियमित छिड़काव करने की मांग की है. मौके पर भाजपा नेता पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, जीवन साहू, विजय साहू, कंचन दत्ता, निकेत सिंह, प्रवीण सिंह, निर्मल गोप, मीरा झा, पिंटू सिंह, रंजीत सिंह, ओम पोद्दार व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही