Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्व सीएम के भतीजे पर 8 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Jamshedpur (Ashok Kumar) : सीतारामडेरा थाने में रविवार को पूर्व सीएम रघुवर दास का भतीजा कमलेश साहु ने 8 लाख रुपये रंगदारी मांगने का एक मामला व्यापारी संगम अग्रवाल के खिलाफ दर्ज कराया है. इसी तरह से संगम अग्रवाल ने भी कमलेश साहु के खिलाफ 8 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला थाने में दर्ज कराया है. एक ही तरह का दो-दो मामला सामने आने के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-to-establish-supremacy-in-the-railway-siding-shahid-shot-the-wood/">जमशेदपुर

: रेलवे साइडिंग में वर्चस्व स्थापित करने के लिये शाहिद ने लिकड़ी को मारी थी गोली

कमलेश साहु ने क्या लगाया है आरोप

पूरे मामले में कमलेश साहु का कहना है कि संगम अग्रवाल ने अपने बाराद्वारी स्थित मिनरल प्रोसेसिंग प्लांट चंदूका मिनरल्स में रविवार को बकाया 8 लाख रुपये देने के लिये बुलाया था. इसके बाद वे वहां पर पहुंचे थे. इस बीच आरोपी संगम अग्रवाल ने उनके साथ मारपीट की और 8 लाख रुपये की रंगदारी मांगी.

संगम अग्रवाल ने यह लगाया है आरोप

संगम अग्रवाल का कहना है कि पूर्व सीएम रघुवर दास का भतीजा कमलेश साहु ने 8 जनवरी को दिन के 2 बजे अपने 20-25 गुंडों के साथ बाराद्वारी से जाते समय हमला करवाया. हथियार का भय दिखाकर लाठी-डंडे से मारपीट की गयी. एक वीडियो बना लिया जिसमें कहा गया है कि संगम 8 लाख रुपये कमलेश साहु को देगा. संगम ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी प्रभात कुमार से भी की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-police-station-in-charge-honored-those-who-cooperated-and-supported-in-the-funeral/">जमशेदपुर

: अंतिम संस्कार में सहयोग और समर्थन करने वालों को जुगसलाई थाना प्रभारी ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही