Search

जमशेदपुर : कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय सिंह 5 जून को करेंगे हरियाली भरे रास्ते की मुहिम की शुरुआत

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाली भरे रास्ते नामक मुहिम की शुरुआत करेंगे. इसके निमित कोल्हान के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे प्रशासनिक परिसर, शैक्षणिक परिषद, औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अनुपयोगी भूमि में फलदार वृक्ष लगाया जाएगा. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण को दूर किया जा सके. इसकी शुरुआत जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम थाना परिसर से की जाएगी, जहां 200 पौधे रोपे जायेंगे. इसके साथ ही शहर के अन्य थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 500 वृक्ष लगाये जायेंगे. इस दौरान अतिथि के तौर पर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभार कुमार आमंत्रित हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-organizes-green-a-thon-to-celebrate-world-environment-day/">जमशेदपुर

: विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए टाटा स्टील ने किया ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन
इसे लेकर श्री सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि 1972 के स्टॉक होम अधिवेशन में पर्यावरणविदों ने पर्यावरण को दूषित होता देखकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय लिया था, जिसके बाद यूनाइटेड नेशन के द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके और इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाये, ताकि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभायें. इसके निमित सोमवार (5 जून) से 5 जून 2024 तक पूरे 1 वर्ष हरियाली के रास्ते मुहिम के माध्यम से एक लाख वृक्षारोपण करने के साथ ही उसे संरक्षित रखने का भी शुरुआत की जायेगी. यह पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा. श्री सिंह ने इसे लेकर ज़न भागीदारी की बात करते हुए सभी को इस मुहिम से जुड़ने का आव्हान किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp