Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने डॉ भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने शुक्रवार को साकची ओल्ड कोर्ट के समीप स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब की ही देन है कि आज भारत में सभी समुदाय के लोग भाईचारे के साथ रह रहे है. सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है. राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्तों पर चलकर ही राष्ट्र को समृद्ध बनाया जा सकता है. इस अवसर पर मुख्य रुप से पारसनाथ मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, रवि प्रसाद, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मदन मोहन सिंह, सरयू पासवान, जितेंद्र ठाकुर, फारुख खान, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-met-jailed-abhay-singh/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जेल में बंद अभय सिंह से की मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही