Search

 
 
 

जमशेदपुर : पाठशाला दर्शन अभियान के तहत पूर्व डीआईजी राजीव रंजन पहुंचे पोटका के गितिलता हाई स्कूल

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पाठशाला दर्शन अभियान के तीसरे पड़ाव में रिटायर्ड डीआईजी राजीव रंजन बुधवार को पोटका प्रखंड के गितिलता हाई स्कूल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों तथा अन्य लोगों से मुलाकात की. कार्यक्रम में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व पार्षद करूणामय मंडल एवं पोटका थाना प्रभारी रवींद्रनाथ मुंडा भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें: सोनिया">https://lagatar.in/ed-questioning-sonia-gandhi-continues-congress-said-we-are-not-going-to-back-down-train-stopped-in-mumbai/">सोनिया

गांधी से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस ने कहा, हम पीछे हटने वाले नहीं, मुंबई में ट्रेन रोकी

बच्चों को अच्छे मुकाम के लिये प्रेरित करना मकसद

पाठशाला दर्शन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व डीआईजी ने कहा कि उन्होंने जहां से (पाठशाला) अपना सफर शुरू किया उसकी वर्तमान स्थिति से अवगत होना तथा पाठशाला में पढ़ रहे बच्चों को अच्छे मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करना उनका मकसद है. इसी सोच के साथ वे पाठशाला दर्शन अभियान पर निकले हैं. उनकी सोच है कि जिस तरह उन्होंने गांव की पाठशाला से सफर शुरू करके अच्छा मुकाम हासिल किया. उसी तरह अन्य बच्चे भी ऊंची मंजिल हासिल कर सकते हैं.

जनता का सेवक रहा हूं, उनके लिये कुछ करना है: राजीव रंजन

पाठशाला दर्शन अभियान की चर्चा करते हुए पूर्व डीआईजी ने कहा कि वे जनता के सेवक रहे हैं. जनता के पैसे से वेतन लिया. अब उन्हीं के पैसे से पेंशन प्राप्त कर रहे हैं. ऐसे में जनता के लिये कुछ करना हमारा दायित्‍व है. समाज को सुदृढ़ करने की दिशा में अगर कुछ करना है तो हमें शिक्षा व्यवस्था के ऊपर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि आज नामी-गिरामी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना एक फैशन बन चुका है. जबकि सरकारी स्कूलों में पढ़कर भी हम अपना मुकाम पा सकते हैं.

थोपे गए विषय में सफलता मिलना कठिन

छात्रों को अपनी पढ़ाई पर सारी ऊर्जा लगानी चाहिये साथ ही शिक्षकों को भी यह ध्यान देनी चाहिए कि किसकी किस विषय पर ज्यादा रुचि है. थोपे गए विषय में सफलता मिलना कठिन होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ बाहरी दुनिया का भी ज्ञान होना चाहिए. बच्चों के ऐसा तरासना होगा कि वे कहीं भी बेहिचक दो शब्द बोलने में झिझक महसूस नहीं करें. शिक्षकों को बच्चों की रूचि के हिसाब से उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्रो के प्रश्नों का जवाब भी दिया.

सेल्फ स्टडी इज दि बेस्ट स्टडी: थाना प्रभारी

पाठशाला दर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पोटका के थाना प्रभारी रवींद्रनाथ मुंडा ने कहा कि वे भी गांव के विद्यालय से पढ़कर यहां तक पहुंचे हैं. कहा कि " सेल्फ स्टडी इज द बेस्ट स्टेडी " इस सूत्र को मान के आगे बढ़ना होगा, सफलता निश्चित मिलेगी. उन्होंने पूर्व डीआईजी के पाठशाला दर्शन अभियान की सराहना एवं प्रशंसा की. वहीं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा सेवानिवृत्ति के बाद लोग अपनी एवं अपनों में कैद हो जातें हैं. वैसे में राजीव रंजन का ये पाठशाला दर्शन एक अभूतपूर्व उदाहरण है.

पूर्व पार्षद ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के प्रयास की प्रशंसा

पूर्व पार्षद करुणामय मंडल ने पाठशाला दर्शन के माध्यम से सुदूरवर्ती गांव के विद्यालयों में जा जाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के प्रयास की प्रशंसा की. वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीपुराण ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के नाम से अतिथियों ने विद्यालय परिसर में एक-एक पौधा लगाया. कार्यक्रम में पूर्व मुखिया दीपांतरी सरदार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शशधर सिंह, दुर्गा चरण गोप के अलावे गांव के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-against-five-unknowns-in-murder-of-youth-in-suklara-canal-of-mgm/">जमशेदपुर

: एमजीएम के सुकलारा कैनाल में युवक की हत्या में पांच अज्ञात पर केस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही