Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया अभिनंदन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का गुरुवार को जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने रांची प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने दिनेश कुमार से बीते दिनों उनके घर पर हुए हमले एवं कार में आपराधिक तत्वों द्वारा की गई आगजनी की जानकारी ली तथा पुलिसिया एक्शन के बारे में जाना. दिनेश कुमार के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कहने पर श्री मरांडी ने इसे चिंताजनक बताया. मरांडी ने दिनेश कुमार को पार्टी हित में पूरी क्षमता और ऊर्जा से लग्नशील होने के लिए कहा. इस दौरान दिनेश कुमार संग भाजयुमो के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, अशोक सामंता, तेजेंद्र सिंह जॉनी, अमित मिश्रा, धनेश्वर सिंह, ओंकार सिंह, बिनोद गुप्ता, रोशन सिंह, बंटी सिंह मौजूद रहें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-block-closure-in-tata-motors-on-29th-plant-will-open-on-31st-after-sunday-holiday/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 29 को ब्लॉक क्लोजर, रविवार की छुट्टी के बाद 31 को खुलेगा प्लांट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही