Search

 
 
 

जमशेदपुर : नगर कीर्तन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की संगत की सेवा

 
Jamshedpur : सिख धर्म के दसवें गुरु, खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर टेल्को गुरुद्वारा से निकले नगर कीर्तन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने टेल्को से लेकर गोलमुरी तक विभिन्न स्थानों पर संगत की सेवा की. इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि सिख समाज से अन्य समाजों को सीख लेने की जरूरत है. नगर कीर्तन में हजारों हजारों की भीड़ रहने के बावजूद ना तो पुलिस प्रशासन को मेहनत करने की जरूरत पड़ती है और ना ही संगत की भीड़ अपनी राह भटकती है. वो अपने-अपने मार्ग पर बस गुरु घर का नाम लेते हुए शांति पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-maitri-mahasammelan-cum-felicitation-ceremony-of-mahila-congress-women-were-called-upon-to-protect-the-constitution-by-joining-india-jodo-nyaya-yatra/">जमशेदपुर

: महिला कांग्रेस के मैत्री महासम्मेलन में महिलाओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर संविधान की रक्षा का आह्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही