Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेरमो के डीएसपी वीएन सिंह के पिता पूर्व डीएसपी ध्रवुनारायण सिंह का निधन

 
  • आज दोपहर 12 बजे आदित्यपुर सहारा गार्डन सिटी से निकलेगी अंतिम यात्रा
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : बेरमो के डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह (वीएन सिंह) के पिता सेवानिवृत्त डीएसपी ध्रुव नारायण सिंह का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने कोलकाता के सीएमआरआई हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वे दो महीने से बीमार चल रहे थे. वे 84 वर्ष के थे. इनकी अंतिम यात्रा आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी आवास से मंगलवार दोपहर 12 बजे निकलेगी. डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि उनके पिता ध्रुव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती बर्निंग घाट पर किया जाएगा. इसमें कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : सीनियर">https://lagatar.in/illegal-lottery-business-running-rampant-in-hazaribagh-despite-orders-from-senior-officer/">सीनियर

अफसर के आदेश के बाद भी हजारीबाग में धड़ल्ले से चल रहा अवैध लॉटरी का कारोबार
ध्रुव नारायण सिंह वर्ष 2000 में जमशेदपुर से ही डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. ध्रुव नारायण सिंह अविभाजित बिहार में 1964 में दारोगा के पद पर बहाल हुए थे. जमशेदपुर, सरायकेला, आदित्यपुर समते कई जिला में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित थे. इनके पिता सुदामा नारायण सिंह भी अंग्रेजों के समय पुलिस विभाग में नौकरी करते थे. इसे भी पढ़ें : कोहरे">https://lagatar.in/fog-stopped-the-speed-of-jamshedpur-trains-delayed-due-to-low-visibility/">कोहरे

ने रोकी जमशेदपुर की रफ्तार, लो विजिबिलिटी से ट्रेनें लेट, ठंड ने भी दिखाए तेवर
ध्रुव नारायण सिंह के बड़े पुत्र कमल नारायण सिंह जमशेदपुर में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं. इनके मंझले पुत्र बेरमो के डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह वर्ष 2013 से 2016 तक जमशेदपुर में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर पदस्थापित थे. ध्रुव नारायण सिंह अपने पीछे पांच पुत्र, बहू और चार पुत्रियां, दामाद और नाती, पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही