Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू की माता का निधन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : साकची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सह गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू की मां सुरजीत कौर (82) का निधन शनिवार को दिन के दो बजे हो गया. वे पिछले कई माह से बीमार चल रही थी. रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित आवास में उन्होंने दो बजे अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मानगो स्वर्णरेखा घाट पर किया जाएगा. वे अपने पीछे दो बेटा, दो बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. बड़े बेटे हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर उनको टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. निधन की खबर मिलने पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड़ गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह समेत समाज कई लोगों ने शोक जताया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-18-people-from-tribal-welfare-center-leave-for-delhi/">किरीबुरू

: आदिवासी कल्याण केन्द्र के 18 लोग दिल्ली रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही