पत्र में यह लिखा है बन्ना गुप्ता ने
भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में विगत कई दिनों से कचरा का उठाव नही होने के कारण गली, मोहल्लों, चौक चौराहो, मुख्य सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. गंदगी और बदबू से आमलोग त्रस्त हैं. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. गंदगी से कई तरह की बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है. बीमार मरीजों का अस्पताल जाना, बच्चों का स्कूल जाना, महिलाओं एवं बुजुर्ग लोगों का टहलना बंद हो गया हैं.पूर्व मंत्री ने विधायक को बताया झूठ के सौदागर
पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि झूठ के सौदागर और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की नासमझी, और बचकानी हरकत का नतीजा है कि आज मानगो समेत पूरे जमशेदपुर में बीमारी और महामारी फैलने का डर है. सबने मिलकर कोरोना से जंग लड़ा था फिर भी स्वच्छता एवं सफाई को लेकर हम सब सजग रहते हैं. आज कचरा नहीं उठने के कारण संक्रामक बीमारी फैल सकती हैं जिससे लाखों की आबादी प्रभावित होगी.समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह
स्वयंभू चाणक्य समझने वाले विधायक सरयू राय ने बिना सोचे समझें और कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए एनजीटी को पत्र लिखकर कचड़ा डंपिंग बंद करवा दिया. जिससे मानगो की जनता को कूड़ा और गंदगी में रहना पड़ रहा है. दूसरी तरफ सोनारी की जनता को भी बदबू और कूड़े का भंडार का सामना करना पड़ रहा हैं. कुछ दिनों बाद क्रिसमस और नए साल का त्योहार आने वाला हैं, बच्चों का एग्जाम शुरू होगा, टुसु परब और मकर सक्रांति का पर्व आने वाला हैं. यदि समय रहते कचरा उठाव एवं निष्पादन का कार्य नहीं हुआ तो इसका सीधा असर पर्व त्यौहार पर और बच्चों एवं बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर पड़ेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस गंभीर एवं जनहित की समस्या के निराकरण का अविलंब उपाय कर इसके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-it-is-important-to-tell-the-value-of-sacrifice-of-martyrs-to-todays-young-generation-kale/">Jamshedpur: शहीदों के बलिदान का मूल्य आज की नौजवान पीढ़ी को बताना जरूरी- काले [wpse_comments_template]
Leave a Comment