Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बालासोर ट्रेन हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की. मृतकों के प्रति पूरी संवेदना जताते हुए कहा कि घायलों का बेहतर इलाज ओडिशा के सीमावर्ती राज्यों में भी होना चाहिए. खासकर झारखंड प्रदेश के मजदूर वर्गो का खास ख्याल रखना चाहिए. साथ ही घायल एवं मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए. इस घटना के बाद केंद्र सरकार की फौरी कार्रवाई की सराहना करते हुए रामचंद्र सहिस ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री ने घटनास्थल का दौरा करके घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है. दूसरी ओर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए उचित मुआवजा की मांग की. साथ ही आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sharbat-distribution-done-for-relief-in-scorching-heat/">जमशेदपुर
: भीषण गर्मी में राहत के लिए किया गया शरबत वितरण [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : बालासोर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने व्यक्त की संवेदना
Leave a Comment