Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्य सचिव से की भेंट, सौंपा मांगपत्र

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने गुरुवार को रांची में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव देव सिंह से मुलाकात की. उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के कई ज्वलंत मुद्दों को मुख्य सचिव के सामने रखा. षाड़ंगी ने जनहित से जुड़े लंबित मामलों को बिंदुवार दर्शाते हुए मुख्य सचिव से आग्रह कर उन पर कार्यवाही करने की मांग की. कुणाल षाड़ंगी ने अपने मांग पत्र में मुख्य सचिव से कहा है कि चाकुलिया प्रखंड के बिहारीपुर से बराघाट तक की सड़क व बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा से फुलसंदरी बड़तल तक सडक निर्माण कार्य और रघुनाथपुर से जामशोला तक की सड़क की मरम्मत के काम के लिये टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में विभाग बेवजह देरी कर रहा है. जबकि संवेदको के टेंडर डाले हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, इसमें  कमिशनखोरी की खबरे आ रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-students-participating-in-independence-day-program-rewarded/">आदित्यपुर

: स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

रेलवे लाइन, सड़क और एआरसी की स्थापना करने की मांग की

इसके साथ ही बुड़ामारा चाकुलिया रेलवे लाइन के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार जल्द ही लैंड व फॉरेस्ट का क्लीयरेंस रेलवे को सौंपे जाने, बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सड़क को दुरुस्त करने तथा पथ निर्माण विभाग के माध्यम से मोटेल चौक से पाथरा तक की सड़क मरम्मती का टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने, बहरागोड़ा में एनएच 6 के किनारे स्थित कृषि विभाग की 25 एकड़ जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र (एआरसी) की स्थापना जल्द करने, गोलमुरी केबल टाउन में घरेलू उपभोक्ताओं को व्यक्तिगत कमर्शियल कनेक्शन देने और सभी के सामूहिक बिलिंग होने की समस्या के निदान हेतु जुस्को प्रबंधन को आदेश देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sports-knowledge-test-on-september-3-registration-will-be-online/">जमशेदपुर

: क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 3 सितंबर को, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

 प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कराने का आश्वासन

कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि जमशेदपुर के बागबेड़ा-घाघीडीह जलापूर्ति का काम ठप पड़ा हुआ है. प्रति वर्ष एक बहुत बड़ी आबादी को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है. 108 ऐंबुलेंस सेवा की नयी कंपनी जीवीका, पंजीकरण के लिए ड्राईवरों से 15,000 रुपये और इमरजेंसी मेडिकल टेकनीशियन से 10,000 रुपये ले रही है. पहले से काम कर रहे कर्मियों ने पंजीकरण के लिए रकम पर रियायत देने की मांग की है. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी समस्याओं पर संबंधित विभागीय सचिवों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही