Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बांटे बाढ़ ग्रस्त इलाके में खाद्य सामग्री

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खरकाई नदी एवं सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया.जिसके कारण तटीय इलाकों में बसे घरों में पानी घुस गया. नदी के आसपास के सभी घर डूब चुके हैं. रविवार को जमशेदपुर के बागबेड़ा और हरहरगुट्टू के कई इलाकों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पूर्व विधायक कुणाल षाड़गी, मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिला पार्षद सुदीप्तो दे राना, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karam-festival-on-september-4-cms-of-four-states-will-attend/">जमशेदपुर

: करम महोत्सव 4 सितंबर को, शामिल होंगे चार राज्य के सीएम
कुणाल षाड़ंगी ने जलमग्न घरों तक जा कर सभी पीड़ित परिवारों से मिले एवं परिस्थिति का जायजा लिया एवं सभी पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल से फोन पर बात करते हुए सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचाने का आग्रह किया. मौके पर क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं युवा साथीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही