Search

 
 
 

जमशेदपुर : घायल लाइनमैन से मिलने टीएमएच पहुंचे पूर्व विधायक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शनिवार को टीएमएच में इलाजरत लाइनमैन से मिलने पहुंचे. घायल लाइनमैन बनकाटा पंचायत के निश्चितपुर गांव का रहने वाला है. कुणाल षाड़ंगी ने सुब्रतो मान्ना से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना. षाड़ंगी ने सुब्रतो के परिवार वालों से भी मुलाकात की एवं हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. कुणाल ने सुब्रतो मान्ना का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से विस्तार से बात की. डॉक्टर ने कहा कि वे लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं ताकि सुब्रतो जल्द स्वस्थ हो जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-of-the-whole-country-are-troubled-by-the-corrupt-policies-of-the-bjp-pritam-bankira/">चाईबासा

: भाजपा की भ्रष्ट नीतियों से पूरे देश के लोग है त्रस्त : प्रीतम बांकिरा

पावर हाउस में काम करते वक्त आया 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में

उल्लेखनीय है कि सुब्रतो मन्ना को बुधवार की शाम पावर हाउस शट डाउन को लेकर 11 हजार वोल्ट तार पर काम कर रहे थे उसी वक्त अचानक बिजली आ गई जिससे वे बिजली की चपेट में आ गया. बिजली की चपेट में आने से शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गये थे. उनको इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही