Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सांसद डॉ अजय कर रहे चाय पर चर्चा, लोगों से हो रहे रूबरू

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद व एसपी रहे डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक से दौरा किया और लोगों से मिले. इस दौरान उनका अलग रूप देखने को मिला. सिर पर जर्मन रेट्रो स्टाइल हेलमेट और साइडकार लगी बुलेट लेकर वे कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे. डॉ अजय कई जगहों पर गए जहां लोगों संग `चाय पर चर्चा` की साथ ही कई विषयों पर बातचीत की. बता दें कि डॉ अजय पिछले काफी दिनों से हर सुबह शहर के विभिन्न स्थानों पर जाते हैं और लोगों से मिलते हैं, उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं और उनके साथ चाय पीते हैं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wifes-murderer-gets-bail-from-high-court/">जमशेदपुर

: पत्नी के हत्यारोपी को हाइकोर्ट से मिली जमानत

बुनियादी मुद्दों पर की बात

[caption id="attachment_786913" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/congress-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोगों से बातचीत करते डॉ अजय कुमार[/caption]
डॉ अजय अपने समर्थकों के साथ चाय पर चर्चा यात्रा के तहत साकची बाजार गए, जहां उन्होंने मजदूरों और दुकानदारों से मुलाकात की और उनके साथ बैठकर उनके बुनियादी मुद्दों पर बात की. इसके बाद वे कदमा-सोनारी लिंक रोड भी गए जहां लोगों से मिले. वैसे डॉ अजय की इस पहल को लोग चुनाव से पहले की तैयारी के रूप में देख रहे है. जो भी पर इस पहल की पूरे शहर में सराहना हो रही है. इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, बुद्धदेव गिरी, बापी साहू, सुनील प्रसाद, राहुल तिवारी, बबलू झा, राकेश साहू, शैलेश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही