Search

 
 
 

जमशेदपुर : जयंती पर याद किये गए पूर्व सांसद सुनील महतो, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो को जयंती पर लोगों ने याद किया. इसी क्रम में गुरुवार को स्टेशन चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर कुड़मी सेना, झारखंड आंदोलनकारियों व अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का प्रण लिया. इस अवसर पर मौजूद झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो ने कहा कि लोकसभा में सांसद सुनील महतो को बेहतर सांसद का पुरस्कार भी मिला था. उनकी काफी प्रतिष्ठा और सम्मान थी. लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी आज इन्हें शहीदों का दर्जा नहीं मिला. सुनील महतो के साथ नक्सली घटना में मारे गए अन्य लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी मिल गई लेकिन सुनील महतो के परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दी गई. झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार होने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने स्वर्गीय सांसद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-purse-snatched-from-woman-in-broad-daylight-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में महिला से दिन दहाड़े पर्स को छिनतई

स्टेशन रोड जाम करने की घोषणा

उन्होंने सवाल उठाया  कि मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मंगल कालिंदी समेत अन्य विधायकों को टाटा कंपनी ने किस पॉलिसी के तहत क्वार्टर आवंटित किया है. जबकि शहीद की मूर्ति लगाने के लिए एक जगह तक नहीं दी गई है. उन्होंने बीएच एरिया में जगह आवंटित कर शहीद सांसद सुनील महतो की मूर्ति लगाने की मांग की है. स्टेशन चौक में लगी प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने उक्त प्रतिमा को अभिलंब दुरुस्त करने की मांग की है. कहा है कि इस ओर पहल नहीं होने पर 4 मार्च को शहिद सांसद सुनील महतो की शहादत दिवस पर स्टेशन रोड को जाम कर दिया जायेगा. कुड़मी सेना के शैलेंद्र महतो ने बताया कि प्रतिमा पर ध्यान नहीं दिया जाना शहीदों का अपमान है. एक सप्ताह के भीतर प्रतिमा को ठीक करने के लिए कोई पहल नहीं की जाती है तो वह अपने स्तर से इस मूर्ति का निर्माण कराएंगे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही