Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी पुण्यतिथि पर बुधवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. कार्यकर्ताओं ने अटल जी को भावपूर्ण स्मरण कर उनकी तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि अटल जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते है. भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के विस्तार में उन्होंने अथक परिश्रम किया. भाजपा को एक छोटे पौधे से विशाल वटवृक्ष बनाने में उन्होंने अहम भुमिका निभायी. वहीं, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महान वक्ता व बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ वे एक जननायक थे. विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय मंचो पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर उन्होंने देश का मान बढ़ाया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-bjp-paid-tribute-to-atal-bihari-on-his-5th-death-anniversary/">मनोहरपुर

: अटल बिहारी की 5वीं पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

मौके डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, आभा महतो, रीता मिश्रा, बारी मुर्मू, राजेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, सुमित शर्मा, शैलेश गुप्ता, संतोष कुमार, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, मोंटी अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, नवजोत सिंह, गणेश मुंडा और संजीत चौरसिया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही