Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए. जिलाध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने उन्हें गोविंदपुर स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलायी. साथ ही पार्टी का अंग वस्त्र एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया. दूसरी ओर जदयू में शामिल होते ही वीर सिंह देवगम को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गई. वीर सिंह देवगम ने बताया कि जदयू की विचारधारा सर्वजन हित की है. नीतीश कुमार एक ईमानदार व्यक्ति हैं. उनमें कुछ करने का विजन है. इसलिए जदयू की सदस्यता ग्रहण की है. पोटका विस से पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के संबंध में उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्देश देगी उसका वे पालन करेंगे. फिलहाल जिले में पार्टी को मजबूती प्रदान करना उनका मुख्य उद्देश्य हैं. वीर सिंह देवगम के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सरदार भी जदयू में शामिल हुए. मौके पर जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला सचिव संजय यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-action-against-those-who-drink-liquor-openly-at-square-intersections/">जमशेदपुर
: चौक चौराहों पर खुलेआम शराब पीने वालों पर कार्रवाई की मांग [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : जदयू में शामिल हुए पोटका विस के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम, बनाए गए जिला महासचिव
Leave a Comment