Search

 
 
 

जमशेदपुर : विद्यापतिनगर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कविलास सिंह का निधन

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : विद्यापति नगर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कविलास सिंह का रविवार की रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. रात में उनकी तबीयत बिगड़ने पर टीएमएच ले जाया जा रहा था. अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. उनका पार्थिव शरीर टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है. उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को सुबह 11 बजे विद्यापतिनगर गांधी रोड स्थित उनके आवास से निकलेगी. उनका अंतिम संस्कार भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-sal-flower-will-bloom-in-saranda-not-lotus-flower-mangal-singh-bobonga/">किरीबुरु

: सारंडा में साल का फूल खिलेगा, ना कि कमल फूल : मंगल सिंह बोबोंगा
कविलास सिंह का विद्यापति नगर के विकास में बहूमूल्य योगदान रहा है. उन्होंने विद्यापति नगर विकास समिति का नवनिर्माण में योगदान दिया था. दुर्गापूजा मैदान के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी. बड़ा शिव मंदिर का निर्माण करवाया था. बस्ती में डीवीसी की बिजली लाने में इनका काफी योगदान था. कविलास सिंह अपने पीछे दो पुत्र, दो बहू, दो पुत्री, नाती-नतिनी और पोते-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनका बड़ा बेटा विजय नारायण भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के बारीडीह मंडल के अध्यक्ष हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही