Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी की वजह से ही आज भारत को दुनियाभर में कंप्यूटर और आईटी के प्रणेता के रूप में जाना जाता है. पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और जवाहर रोजगार योजना लाकर गांव-गांव में विकास का गंगा बहाने में उनका अहम योगदान रहा. राजिव गांधी के कारण ही सेटेलाइट के क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ा. उन्हें लोग शांति दुत के रूप भी जानते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-public-problems-were-discussed-in-the-meeting-of-basti-vikas-sangharsh-samiti-in-gadda/">जमशेदपुर

: गदड़ा में बस्ती विकास संघर्ष समिति की बैठक में जन समस्याओं पर हुई चर्चा

राजिव गांधी के समय में गृह उद्योग के अवसर बढ़े

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नौजवानों को नौकरी एवं व्यवसाय के अवसर मिले. लघु उद्योग एवं गृह उद्योग के अवसर बढ़े, आज भी राजीव गांधी के कार्य हम सभी को याद है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. इस अवसर पर राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, फिरोज खान, सुखदेव सिंह मल्ली, अंसार खान, जितेन्द्र सिंह, पवन कुमार बबलू, बिरेंद्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, बिजय सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, पवन बिहारी ओझा, मो सलीम खान, कमलेश कुमार, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, इंदुभुषण यादव, सूर्या राव, अमित दुबे, राजकुमार वर्मा, ज्योति मिश्र, नलिनी सिन्हा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही