Search

 
 
 

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बने पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित की गई. इस बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया. पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू को झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है. खुर्शीद को महासचिव और फिरोज खान को एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. [caption id="attachment_422564" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/JSR-Handball-2.jpg"

alt="" width="720" height="384" /> झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-organizes-free-health-check-up-camp-in-jharia-under-seva-pakhwara/">धनबाद:

भाजपा ने सेवा पखवारा के तहत झरिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

जल्द गठित होगी एसोसिएशन की कमेटी

झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप बलमुचू ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि एसोसिएशन की कमेटी जल्द बनाई जाएगी. अन्य पदाधिकारियों का चुनाव अध्यक्ष करेंगे. उन्होंने कहा कि कई साल से हैंडबॉल टूर्नामेंट नहीं हुआ. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. साल 2023 में एक बड़ा टूर्नामेंट कराया जाएगा. इसके लिए, गुमला, चतरा, बोकारो समेत अन्य जिलों की टीमों से बात कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही