: शांति देवी सरस्वती विद्या मंदिर में बाल भारती का गठन
स्थापना काल से लेकर पूर्व अध्यक्षों की लगाई गई फोटो
अध्यक्ष ने बताया कि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की वर्तमान कमिटी ने चैंबर के प्लेटिनम जुबिली वर्ष को ध्यान में रखकर पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में एक यादगार गैलरी का निर्माण करने का निर्णय लिया था जिसे पूरा किया गया है. सिंहभूम चैंबर के स्थापना काल वर्ष 1948 से लेकर अबतक के पूर्व अध्यक्षों ने सिंहभूम चैंबर को अविभाजित बिहार एवं झारखण्ड राज्य में एक पहचान दिलाने में अपने अथक परिश्रम, लगन और व्यापारी हित के प्रति हमेशा सजग रहकर कोल्हान में औद्योगिक विकास की भी नींव रखी और इसे आगे बढ़ाया. यह फोटो गैलरी चैंबर के सदस्यों को हमेशा पूर्व अध्यक्षों की राह पर चलने की प्रेरणा देगा और व्यापारीहित, उद्योगहित के प्रति चैंबर को सषक्त बनाये रखने की दिशा में स्मरण दिलायेगा. उन्होंने बताया कि इस समारोह को यादगार बनाने के लिए पूर्व अध्यक्षगणों और उनके परिवारजनों को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में उन्हें चैंबर द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-climate-change-based-seminar-organized-in-govind-vidyalaya/">जमशेदपुर: गोविन्द विद्यालय में जलवायु परिवर्तन आधारित संगोष्ठी आयोजित [wpse_comments_template]

Leave a Comment