Search

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है. यह जानकारी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश इकाई द्वारा शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई. प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम बताया गया कि 20 मई को संपन्न प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई जिसमें पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें परिषद से निष्कासित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-principal-of-hindustan-mitra-mandal-accused-of-land-grabbing/">जमशेदपुर

: हिंदुस्तान मित्र मंडल के प्राचार्य पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप

सुशील कुमार सिंह पर आर्थिक दोहन सहित लगे हैं कई आरोप

उनपर परिषद सदस्यों को भ्रामक तथ्यों के आधार पर अन्य संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करना, सदस्यता शुल्क के नाम पर आर्थिक दोहन एवं ओआरओपी मुद्दे पर भ्रामकता फैलाने का आरोप लगाया गया. ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी सितंबर 2022 में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें महासचिव के दायित्व से मुक्त किया गया था. इससे संबंधित पत्र प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 23 मई को निर्गत करते हुए व्यक्तिगत रूप से उन्हें सूचित कर दिया गया है. परिषद् ने सभी नागरिकों विशेषत: सभी पूर्व सैनिकों को भी यह सूचित किया है कि सुशील कुमार सिंह का अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से कोई संबंध नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//