Search

जमशेदपुर : अरका जैन विश्वविद्यालय में पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्ववर्ती छात्र

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा एलुमिनाई मीट- ऐक्यम का आयोजन किया गया. यह एक ऐसा मौका था जहां सभी एलुमिनाई ने अपने पुराने समय की यादें ताजा की और अपने दोस्तों, साथियों एवं सहपाठियों से मिलकर एक शैक्षणिक परिवार के होने का बोध किया. इस कार्यक्रम में सारे एलुमिनाई एक साथ आये और अपने अनुभवों को साझा किया. यह एक बहुत अच्छा संयोग था, जहाँ सभी एलुमिनाई ने अपने पूर्व शिक्षा संस्थान अरका जैन विश्वविद्यालय से जुड़े संबंधों को फिर से ताज़ा किया तथा एक दूसरे से जुड़कर अपने अधिकारिक और अनौपचारिक जीवन में हुए घटनाक्रमों के बारे में बातें की. इसे भी पढ़ें : CJI">https://lagatar.in/cji-expressed-concern-over-the-suicide-incidents-of-students-said-the-institute-should-think-where-was-the-mistake/">CJI

ने छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई, कहा, संस्थान सोचें, कहां गलती हुई…
इस एलुमिनाई मीट के दौरान सभी अपने जीवन के नए-पुराने अनुभवों को साझा कर भावुक हो गए. इस एलुमिनाई मीट ने सभी विद्यार्थियों को एक नए आयाम और दृष्टिकोण से जोड़ दिया. इस कार्यक्रम से कई विद्यार्थियों ने करियर संबंधित विचार भी साझा किये. विभाग के वर्तमान विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस प्रयास के लिए उनलोगों ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-more-than-7-thousand-applications-for-157-posts-of-contractual-teachers-in-district-schools/">जमशेदपुर

: जिले के स्कूलों में संविदा शिक्षकों के 157 पदों के लिए 7 हजार से अधिक आवेदन
कुलपति डॉ एसएस रजी ने कहा इस मीटिंग में हम अपने पूर्व शिक्षकों से अपने करियर और अन्य महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में भी बात कर सकते हैं. उनसे हम उनके विषय में राय और सलाह ले सकते हैं. इसके अलावा, इस मीटिंग में हम अपने पूर्व शिक्षकों से उनकी संस्कृति, संस्कार और अन्य जीवन अनुभवों के बारे में भी बात कर सकते हैं. निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी ने कहा कि एलुमिनाई मीट एक बेहतरीन मौका होता है, जिससे हम अपने पूर्व शैक्षणिक अनुभवों को याद करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं. कार्यक्रम समन्वयक प्रो राजकुमारी घोष ने कहा एलुमिनाई कि मीटिंग नेटवर्किंग का एक ऐसा अवसर प्रदान करती है जहां छात्र एकत्र होकर अपने अनुभव और विचारों को साझा करते हैं. इस मौके पर एलुमिनाई ने विश्वविद्यालय के एलुमिनाई पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp