Search

 
 
 

Jamshedpur : विद्यासागर स्कूल के पूर्व शिक्षक एसडी मिश्रा का निधन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विद्यासागर विद्यालय बामनगोड़ा के पूर्व शिक्षक सत्यदेव मिश्रा (एसडी मिश्रा) का मंगलवार की रात निधन हो गया. बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. एसडी मिश्रा की पहचान उनकी सादगी एवं साइकिल रही. प्रौढ़ावस्था में भी वो साइकिल से ही विद्यालय आना-जाना करते थे. विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षक रहे स्व. मिश्रा के निधन से स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया. स्कूल के पूर्व छात्र रहे दीपक कुमार, रमेश कुमार सिंह, ललन कुंभकार, ओमप्रकाश, मदन रजक, उमेश शर्मा, संतोष मिश्रा, जेपी, हृदयानंद शर्मा, विजय कुमार सिंह, अमरनाथ चौबे, उमेश सिंह, विनोद कुमार राय, उपेंद्र तिवारी, शैलेश कुमार लाल, संजय मिश्रा, भरत महराज, मिथिलेश कुमार, सुनील शाह, शिव भगत आदि ने उनकी सादगी की तारीफ करते हुए शोक व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-years-old-demand-fulfilled-on-the-occasion-of-durga-puja-foundation-stone-of-bridge-construction-work-laid/">Gudabanda

: दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में वर्षों पुरानी मांग पूरी, पुल निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही