Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते रहने की मिली प्रेरणा

Jamshedpur (Anand Mishra) : राजधानी रांची स्थित राजभवन में शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला महंती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. बता दें कि श्रीमती मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. मुलाकात के दौरान डॉ महंती ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अपने द्वारा बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया. साथी इससे जुड़े अपने भावी योजनाओं की जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी सराहना की. साथ ही झारखंड में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सतत प्रयासरत रहने की बात कही. श्रीमती मुर्मू ने डॉक्टर मोहंती को महिला सशक्तिकरण के कार्यों को भी निरंतर गति देते रहने की प्रेरणा दी. डॉक्टर शुक्ला मोहंती ने बताया कि करीब 10 मिनट की मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मार्गदर्शन भी किया.  इसे भी पढ़ें : यूपीएससी">https://lagatar.in/upsc-pt-exam-on-may-28-56-centers-set-up-in-ranchi/">यूपीएससी

की पीटी परीक्षा 28 मई को, रांची में बनाए गए 56 केंद्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही